1.

Computer nibandh in 5th class

Answer»

र एक नवीनतम तकनीक है जो ज्यादातर जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। ये कम समय लेकर ज्यादा से ज्यादा कार्य को संभव बनाता है। ये कार्यस्थल पर व्यक्ति के श्रम को कम कर देता है अर्थात कम समय और कम श्रम शक्ति उच्च स्तर का आउटपुट प्रदान करता है। आधुनिक समय में बिना कंप्यूटर के जीवन एक कोरी कल्पना सी है। हमलोग कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते है जो बेहद कम समय में जरुरी जानकारी उपलब्ध कराता है। व्यक्ति के जीवन में इसका बड़ा योगदान है क्योंकि इसका प्रयोग अब हर क्षेत्र में है और ये हर क्षण हमारे सहायक के रुप में मौजूद रहता है। पुराने समय के कंप्यूटर कम प्रभावशाली तथा कार्य सीमित था जबकि आधुनिक कंप्यूटर बेहद क्षमतावान, संभालने में आसान तथा ज्यादा से ज्यादा कार्यों को संपादित कर सकते है। आधुनिक तकनीक की महान खोज है कम्प्यूटर। ये एक सामान्य मशीन है जो अपनी मेमोरी में ढ़ेर सारे डाटा को सुरक्षित रखने की दक्षता रखता है। ये इनपुट (जैसे की-बोर्ड) और आउटपुट(प्रिंटर) के इस्तेमाल से काम करता है। ये इस्तेमाल करने में बेहद आसान है इसलिये कोई बच्चा भी इसपर काम कर सकता है। ये बहुत ही भरोसेमंद है जिसे हम अपने साथ रख सकते है और कहीं भी और कभी भी प्रयोग कर सकते है। इससे हम अपने पुराने डेटा में बदलाव के साथ नया डेटा भी बना सकते है। कंप्यूटर एक नई तकनीक है जो कार्यालय, बैंक, शिक्षण संस्थान आदि में उपयोग किया जाता है।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions