1.

कवि के पिता किसका नाम ले कर रो पड़े होंगे​

Answer»

पिता किसका नाम ले कर रो पड़े होंगे​ : कवि के पिता अपने पाँचवे पुत्र यानी कवि का नाम लेकर रो पड़े होंगे। ‘घर की याद’ कविता में कवि कहता है कि पिताजी जिनको बुढ़ापा, एक क्षण भी नहीं व्यापा, वह रो पढ़े होंगे बराबर, पाँचवे में का नाम लेकर। अर्थात कवि चूँकि स्वयं जेल में है। वह अपने पिता का पाँचवा पुत्र है और अपने जेल प्रवास के दौरान लिखी गई इस कविता में वह अपने घर को याद करते हुए अपनी और अपने पिता और भाई-बहनों की मनोस्थिति का वर्णन कर रहा है। कवि कहता है कि उसके पिता उसकी याद करते हुए रो पड़े होंगे।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions