Saved Bookmarks
| 1. |
सौर कुकर का उपयोग करने से क्या लाभ और हानियाँ हैं? क्या ऐसे भी क्षेत्र हैं जहाँ सौर कुकरों की सीमित उपयोगिता है? |
|
Answer» सौर कुकर के उपयोग के लाभ (i) यह बिना प्रदूषण किए भोजन पकाने में सहायक है। (ii) सौर कुकर का उपयोग सस्ता भी है क्योंकि सौर ऊर्जा के उपयोग का मूल्य नहीं चुकाना पड़ता है। (iii) सौर कुकर का रख-रखाव आसान होता। इसमें किसी प्रकार के खतरे की संभावना नहीं होती है। हानियाँ (i) सौर कुकर के परावर्तक की दिशा लगातार बदलते रहना पड़ता है, जिससे सूर्य का प्रकाश सौर कुकर में प्रवेश कर सके। (ii) यह भोजन पकाने में अधिक समय लेता है। (iii) रात में और बादल वाले दिनों में सौर कुकर का उपयोग नहीं किया जा सकता है। सौर कुकर के सीमित उपयोगिता वाले क्षेत्र- हाँ, कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं जहाँ सौर कुकर की सीमित उपयोगिता है। ध्रुवों पर जहाँ सूर्य आधे वर्ष तक नहीं दिखाई देता है वहाँ सौर कुकर का उपयोग सीमित है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहाँ सूर्य की किरणें कुछ समय के लिए और काफी तिरछी पड़ती हैं वहाँ सौर कुकर का उपयोग बहुत कठिन है। |
|