| 1. |
वेब पेज में विषय-वस्तु को फॉर्मेट व हाईलाइट करने की प्रक्रिया का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।अथवावेब पेज में टेक्स्ट फॉर्मेटिंग तथा हाईलाइटिंग का वर्णन कीजिए।अथवाकिसी वेब पेज में टेक्स्ट को कैसे हाईलाइट करते हैं?अथवावेब पेज में टेक्स्ट फॉर्मेटिंग पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। अथवावेब पेज में टेक्स्ट को कैसे फॉर्मेट करते हैं? |
|
Answer» वेब पेज में विषय-वस्तु अर्थात् टेक्स्ट, इमेज आदि को फॉर्मेट व हाईलाइट करने के विभिन्न तरीके हैं। इनका विवरण इस प्रकार हैं। ⦁ हैडिंग किसी वेब पेज पर महत्त्वपूर्ण शब्द को हाईलाइट करने के लिए हैडिंग का प्रयोग किया जाता है। HTML में, <H1> से लेकर <H6> तक हैडिंग दी गई है। यह किसी पेज की हैडिंग को व्यवस्थित करने का कार्य करती है। ⦁ पैराग्राफ किसी पैराग्राफ द्वारा डॉक्यूमेण्ट को स्पष्ट रूप से दर्शाया जाता है। इसके लिए HTML, <P> टैग तथा <DIV> टैग का प्रयोग करता है तथा अगली लाइन से टेक्स्ट लिखने के लिए <BR> टैग का ⦁ फॉण्ट साइज HTML, फॉण्ट के चयन की सुविधा के साथ-साथ उसके साइज की अनुमति भी देता है। इसके लिए <FONT> टैग दिया जाता है। एक अन्य <BASEFONT> टैग फॉण्ट के बेसिक साइज को निर्धारित करता है। इसके लिए यह साइज से पहले + तथा – चिह्न का प्रयोग करता है। ⦁ बैकग्राउण्ड कलर वेब पेज के बैकग्राउण्ड को कलर करके भी हाईलाइट किया जाता है। इसके लिए इस प्रारूप का प्रयोग करते हैं ⦁ टेक्स्ट को हाईलाइट करना यदि किसी पेज में किसी महत्त्वपूर्ण भाग व पंक्ति को सामान्य से अलग हाईलाइट करना हो, तो उसे तीन प्रकार से हाईलाइट किया जाता है। ⦁ बॉल्ड द्वारा किसी टेक्स्ट को गाढ़ा अर्थात् bold करके टेक्स्ट को हाईलाइट किया जा सकता है। इसके लिए <B> टैग का प्रयोग किया जाता है। ⦁ अण्डरलाइन द्वारा किसी टेक्स्ट को <U> टैग द्वारा अण्डरलाइन किया जा सकता है। ⦁ इटैलिक द्वारा किसी टैक्स्ट को<I> टैग द्वारा इटैलिक किया जा सकता है। |
|