1.

1857 ई० की क्रान्ति का तात्कालिक परिणाम क्या था?

Answer»

1857 ई० की क्रान्ति भारतीय इतिहास में एक युग परिवर्तनकारी घटना थी। यद्यपि यह क्रान्ति असफल रही, किन्तु इसके परिणाम अभूतपूर्व, व्यापक और स्थाई सिद्ध हुए। यह क्रान्ति भारतीय शासन के स्वरूप और देश के भावी विकास में मौलिक परिवर्तन लाई। संवैधानिक दृष्टि से मुगल साम्राज्य हमेशा के लिए समाप्त हो गया तथा भारत में महारानी विक्टोरिया का सीधा शासन स्थापित हो गया था। इसने भारतीय राजनीति, प्रशासन, सामाजिक, आर्थिक व्यवस्था एवं राष्ट्रीय भावना को गहरे रूप से प्रभावित किया। इस क्रान्ति के प्रमुख परिणाम निम्नवत् हैं

⦁    महारानी विक्टोरिया का घोषणा पत्र एवं कम्पनी शासन का अन्त
⦁    सेना का पुनर्गठन
⦁    ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति का जन्म
⦁    भारतीय रियासतों के प्रति पुरस्कार एवं दण्ड की नीति
⦁    धार्मिक प्रभाव
⦁    भारतीय राष्ट्रवाद का उदय



Discussion

No Comment Found