1.

आगन्तुक जर्मन लपटन ने हजारासिंह से क्या मिथ्या भाषण किया? और क्यों?

Answer»

जर्मन लपटन जो भारतीय लपटन की वर्दी पहनकर आया था। उसने हजारासिंह से कहा कि इसी समय धावा करना होगा। मील भर दूरी पर पूर्व में जर्मन खाई है जहाँ पचास से अधिक जर्मन सिपाही नहीं हैं। पेड़ों के नीचे रास्ता है। रास्ता घुमावदार है। मैं पन्द्रह जवान खड़े कर आया हूँ। यहाँ दस आदमी छोड़कर तुम चले जाओ और खन्दक जीत लो। अगले आदेश तक वहीं रहना। वह चाहता था कि यहाँ खन्दक में थोड़े सिपाही रह जायेंगे और मेरे आदमी आक्रमण कर देंगे तथा खन्दक पर विजय प्राप्त कर लेंगे। सूबेदार हजारासिंह वहीं भटकता रहेगा।



Discussion

No Comment Found