1.

आगरा के किले की संक्षिप्त में जानकारी दीजिए ।

Answer»

उत्तर प्रदेश के आगरा में इस किले का निर्माण लाल पत्थर से किया गया था । इसलिए इसे लाल किला कहते हैं ।

  • इस किले का निर्माण अकबर ने ई.स. 1565 में करवाया था ।
  • इस किले पर हिन्दू और ईरानी शैली की छाप स्पष्ट दिखाई देती है ।
  • इसकी दीवार 70 फूट ऊँची और घेराव डेढ़ मील है ।
  • कुशलतापूर्वक लाल पत्थर की रचना के कारण एक भी दरार नहीं है ।
  • अकबर ने इस किले में जहाँगीर महल का निर्माण करवाया था । इस महल पर गुजराती और बंगाली शैली की स्पष्ट छाप दिखाई देती है ।
  • इस किले में शाहजहाँ ने अपने जिंदगी के अंतिम दिन गुजारे थे ।


Discussion

No Comment Found