1.

आज दुनिया के सभी देशों में जल की समस्या बनी हुई है। इसके समाधान में हम सबकी क्या ज़िम्मेदारी है ?(या)जल की समस्या को सुलझाने में हमारी जिम्मेदारी क्या है?

Answer»

पाठ का नाम : जल ही जीवन है
लेखक : श्रीप्रकाश
विधा : कहानी

आज दुनिया के सभी देशों में जल की समस्या बनी हुई है । इसी समस्या के समाधान के लिए सभी देशों की सरकारों की जिम्मेदारी है।

विविध देशों की सरकारों की जिम्मेदारी है।
जल के महत्व के बारे में जागृत करना चाहिए।

  • वर्षा के पानी को इकट्ठा करने का प्रबंध करें। नल – नालों तथा नदियों पर बाँध बनायें।
  • नमकीले पानी तथा समुद्र पानी को भी शुद्ध करके उपयोग में लाने की प्रणाली या योजना को अमल में लावें।
  • पृथ्वी में जल की धारा को अधिक बनाने की विधियों को अमल में लावें।
  • अंतर्राष्ट्रीय जल संघों की स्थापना करके जल को बाँटने की कोशिश करें।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा जल संघों की स्थापना करा के उनके द्वारा सूचनाएँ दिये जा सकें।
  • विविध देशों के बीच में जल बाँटने की विधि अमल में लावें।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रदूषण से बचे रहने का कार्यक्रम अमल में लानी चाहिए।
  • जनता को भी जल समस्या को दूर करने में सरकार को सहयोग देना चाहिए।


Discussion

No Comment Found