1.

आपके यहाँ दशहरे का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। मित्र को अपने यहाँ आने का निमंत्रण देते हुए पत्र लिखिए।

Answer»

विजयवाडा,
दि. x x x x x

प्रिय मित्र प्रसाद,

मैं यहाँ कुशल हूँ। एक हफ्ते के पहले मैं दशहरे की छुट्टियाँ बिताने यहाँ आया। यहाँ दशहरा त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यहाँ का कनकदुर्गा मंदिर प्रसिद्ध है। हर रोज़ माँ कनकदुर्गा के नये – नये अलंकरण किये जाते हैं। दशहरे के समय दूर – दूर से कई श्रद्धालु भक्त आते हैं। वे कृष्णा नदी में स्नान करते हैं। दुर्गा माता के दर्शन करते हैं। रात के समय मंदिर बत्तियों से सजाया जाता है। उस समय की शोभा देखने लायक होती है।

विजयवाडे में गाँधी पहाड पर प्लॉनेटोरियम भी है। तुम दशहरे की छुट्टियों में यहाँ आओ। हम दोनों बड़े आनंद के साथ, समय बिता सकेंगे।

तुम्हारा,
x x x x x

पता:
पी. प्रसादराव,
दसवीं कक्षा (बी),
जिला परिषद हाई स्कूल,
गाँधीनगर, श्रीकाकुलमा



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions