1.

आपको पत्र का कौन-सा अंश अच्छा लगा ? क्यों ?

Answer»

मुझे पत्र का अंतिम अंश अच्छा लगा। इस अंश में लिंकन शिक्षक से कहते हैं कि वह उनके पुत्र के प्रति केवल ममता का व्यवहार न करें। उनका कर्तव्य उसे एक आदर्श मनुष्य बनाना है। इस कर्तव्य की पूर्ति शिष्य को लाड़ प्यार करने से नहीं, बल्कि उसके प्रति आवश्यक सख्ती बरतने से होगी। उन्हें उसे आग में तपाकर सोने की तरह निखारना है। इसके लिए उन्हें उसे सख्ती की आग में तपाना होगा। यदि वे आत्मविश्वासपूर्वक धीरज से काम लेंगे तो ही वे उसे एक आदर्श मनुष्य बनाने में समर्थ होंगे। इस प्रकार मेरी दृष्टि से पत्र का अंतिम अंश अत्यंत उद्देश्यपूर्ण और सार्थक है।



Discussion

No Comment Found