| 1. |
आप्रेटिंग सिस्टम के कार्य की व्याख्या करें। |
|
Answer» यह एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है। यह हार्डवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के बीच काम करता है। यह नीचे लिखे काम करता है – 1. सी०पी०यू० का प्रबन्ध करना- प्रोसैसर का प्रयोग गणना करने के लिए किया जाता है। यह लौजिक और गणित से संबंधित हर प्रकार की गणना कर सकता है। आप्रेटिंग सिस्टम प्रोसैसर को मैनेज करता है। 2. मुख्य मैमोरी का प्रबन्ध करना- कंप्यूटर सिस्टम में मैमोरी का प्रबन्ध बहुत खास स्थान रखता है। क्योंकि प्रोसैसर इस डाटा से काम करता है। जोकि कम्प्यूटर की मेन मैमोरी में पड़ा होता है। आप्रेटिंग सिस्टम मैमोरी का प्रबन्ध करता है। 3. इनपुट और आऊटपुट का प्रबन्ध करना- आप्रेटिंग सिस्टम यह ध्यान रखता है कि कौन सा इनपुट और आऊटपुट उपकरण काम कर रहा है, कौन से कार्य के लिए कौन सा इनपुट या . आऊटपुट यंत्र का प्रयोग करना है और इसमें कौन से इनपुट और आऊटपुट यंत्र को काम देना है और कब यंत्र से काम वापिस लिए जाएं। 4. फाइलों का प्रबन्ध करना- कंप्यूटर में दी गई सूचना को फाइलों के नाम के साथ रक्षित किया जाता है। आप्रेटिंग सिस्टम का वह भाग जो फाइलों का प्रबन्ध करता है इसको फाइल सिस्टम कहते हैं। 5. कंप्यूटर को सुरक्षा उपलब्ध करना- आप्रेटिंग सिस्टम की यह जिम्मेदारी है कि वह कंप्यूटर को सुरक्षा प्रदान करवाए। |
|