1.

आर्थिक विकास के लक्षणों की विस्तृत चर्चा कीजिए ।

Answer»

आर्थिक विकास एक गुणात्मक प्रक्रिया है । उसे जानना कठिन हैं । इसलिए आर्थिक विकास को जानने के लिए उसके निम्नलिखित लक्षणों की चर्चा करेंगे ।

(1) आर्थिक विकास यह निरंतर चलनेवाली प्रक्रिया हैं : आर्थिक, विकास एक निरंतर एक निश्चित दिशा में नियत क्रम में धीमी परंतु मजबूत प्रक्रिया है । किसी भी देश में विकास की प्रक्रिया शुरू करना सरल है परंतु उसे बनाये रखना कठिन है । सामान्य रूप से विकास की प्रक्रिया आरम्भ में तेज होती है और समय के बाद धीमी पड़ जाती है ।

(2) परिमाणात्मक और गुणात्मक परिवर्तन होता है : आर्थिक विकास में उत्पादन में वृद्धि यह परिमाणात्मक परिवर्तन है । और संशोधनों द्वारा वस्तु की गुणवत्ता में सुधार जैसे गुणात्मक परिवर्तन भी होते हैं । इस प्रकार आर्थिक विकास परिमाणात्मक और गुणात्मक परिवर्तन है ।

(3) मांग में परिवर्तन : विकास होने से लोगों की आय बढ़ती है । जिससे रूचि बदलती है परिणाम स्वरूप मांग भी परिवर्तित होती है । विकास के आरम्भ के सोपान में प्राथमिक वस्तु की माँग बढ़ती है । उसके बाद मौज-शौख की और सुख-समृद्धि की वस्तुओं की मांग में वृद्धि होती है ।

(4) श्रम की गतिशीलता में वृद्धि : आर्थिक विकास की प्रक्रिया में साक्षरता में वृद्धि होती है । परिणाम स्वरूप श्रम की गतिशीलता में वृद्धि होती है ।

(5) पूँजी सर्जन में वृद्धि : आर्थिक विकास होने से लोगों की आय में वृद्धि होती है । परिणाम स्वरूप वस्तु की मांग में वृद्धि होती है । जिससे नये साहस आगे आते हैं । परिणाम स्वरुप, पूँजी सर्जन और पूँजीनिवेश में वृद्धि होती है ।

(6) टेक्नोलोजी में परिवर्तन होता है : आर्थिक विकास की प्रक्रिया में अग्नि और पानी पर आधारित टेक्नोलोजी के स्थान पर कोयला और लोहे पर आधारित टेक्नोलोजी अपनाने से विकास दर तीव्र बनती है ।

(7) विकास की प्रक्रिया स्वयंभू : आर्थिक विकास की प्रक्रिया के आरम्भ के सोपान में गति तीव्र होती है । लेकिन एक समय के बाद आर्थिक विकास की प्रक्रिया स्वयंभू होती है ।



Discussion

No Comment Found