1.

आर्थिक विकास के निर्देशक के रूप में जीवन की भौतिक गुणवत्ता अंक में सुधार के बारे में चर्चा कीजिए ।

Answer»

आर्थिक विकास के निर्देशक के रूप में राष्ट्रीय आय और प्रतिव्यक्ति आय में मर्यादा देखी गयी तब जीवन की भौतिक गुणवत्ता में सुधार को नया निर्देशक स्वीकार किया गया ।

जीवन की भौतिक गुणवत्ता में तीन बातों का समावेश किया जाता है :
(1) शिक्षा का प्रमाण
(2) अपेक्षित औसत आयु
(3) बाल मृत्युदर

(1) शिक्षा का प्रमाण : सामान्य रूप से साक्षरता अर्थात् देश में शिक्षा प्राप्त करनेवाली जनसंख्या के देश में कितनी जनसंख्या प्रतिशत में साक्षर है इसके आधार पर शिक्षा का प्रभाव जान सकते हैं ।
साक्षरता का प्रभाव बढ़ने से व्यक्ति की कुशलता और देश के विकास के लिए अनिवार्य है ।

(2) अपेक्षित औसत आयु : बालक जन्म के समय से कितने वर्ष की आयु जियेगा उसकी अपेक्षा को अपेक्षित औसत आयु कहते है ।
अपेक्षित औसत आयु सामाजिक परिस्थिति और सुख-समृद्धि का प्रतिबिंब है । अपेक्षित औसत आयु में वृद्धि पोषण, स्वास्थ्य तथा पर्यावरणीय परिस्थिति का प्रतिबिम्ब है ।

(3) बाल मृत्युदर : एक वर्ष में प्रति हजार बालकों में से एक वर्ष की आयु से पूर्व मृत्यु पाने बालको की संख्या को बालमृत्युदर कहते हैं ।
बाल मृत्युदर पीने का स्वच्छ पानी, घर का पर्यावरण, महिलाओं की स्थिति, मातृत्व का संवेदनशील प्रतिबंध है ।

जीवन के भौतिक गुणवत्ता अंक की रचना : इन तीनों मापदण्डों के आधार पर प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ने जीवन के भौतिक गुणवत्ता अंक की रचना की । जिसका मूल्य 0 से 100 के बीच होता है ।



Discussion

No Comment Found