1.

आर्थिक विकास के निर्देशक के रूप में राष्ट्रीय आय की चर्चा कीजिए ।

Answer»

आर्थिक विकास के निर्देशक चार हैं :

  1. राष्ट्रीय आय की वृद्धिदर
  2. प्रतिव्यक्ति आय की वृद्धिदर
  3. जीवन की भौतिक गुणवत्ता में सुधार
  4. मानवविकास अंक

अब इनमें से राष्ट्रीय आय निर्देशक की चर्चा करेंगे ।

राष्ट्रीय आय की वृद्धिदर : किसी भी देश का आर्थिक विकास उस देश की राष्ट्रीय आय पर निर्भर करता है । यदि राष्ट्रीय आय में वृद्धि हो रही हो तो उस देश का आर्थिक विकास हो रहा है । राष्ट्रीय आय की वृद्धिदर अधिक तो आर्थिक विकास अधिक वृद्धिदर कम तो आर्थिक विकास कम यदि राष्ट्रीय आय की वृद्धिदर स्थिर तो आर्थिक विकास भी स्थिर हो जाता है । इस मापदंड में राष्ट्रीय आय में मात्र मुद्राकीय आय नहीं परंतु वास्तविक आय को ध्यान में लिया जाता है । तथा राष्ट्रीय आय की गणना बाज़ार कीमत पर नहीं परंतु स्थिर भाव पर की जाती है ।

चीन और भारत की राष्ट्रीय आय की वृद्धिदर 7.3% है । जो नोर्वे 2.2%, अमेरिका 2.4%, श्रीलंका 4.5% और पाकिस्तान 4.7% से अधिक है । इसलिए भारत विश्व के तीव्र गति से विकास करनेवाला अर्थतंत्र गिना जाता है । परंतु हमें यहाँ यह नहीं भूलना चाहिए कि नोर्वे और अमेरिका का पहले ही आर्थिक विकास अधिक हो चुका है । इसलिए वृद्धिदर नीची है । क्योंकि . एक बार वृद्धि होने के बाद धीमी हो जाती है ।



Discussion

No Comment Found