Saved Bookmarks
| 1. |
अब्राहम लिंकन ने यह पत्र किसको ध्यान में रखकर लिखा होगा, अपने पुत्र या उसके शिक्षक को, तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए। |
|
Answer» अब्राहम लिंकन ने यह पत्र, पुत्र के शिक्षक को ध्यान में रखकर लिखा होगा। पत्र में लेखक ने शिक्षक को उसके कर्तव्यों की याद दिलाई है। शिक्षक के सामने वे बातें रखी गई हैं जिन्हें ध्यान में रखकर बालक को शिक्षा देनी है। उसे बालक में उन गुणों को निखारना है जिनका संकेत पिता ने पत्र में किया है। शिक्षक को बालक के पिता की उन इच्छाओं को पूरा करना है जो उसने पत्र में व्यक्त की हैं। इस प्रकार पत्र लिखते समय शिक्षक ही लिंकन के ध्यान में रहा होगा। |
|