1.

‘अधिक मात्रा में मुद्रा कम वस्तु को पकड़ने को दोड़े तब मुद्रास्फीति सर्जित होती है ।’ विधान समझाइए ।

Answer»

मुद्रास्फीति एक मुद्राकीय घटना है । देश में जब मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि होने से देश के नागरिकों की मुद्राकीय आय बढ़ती है, जिससे वस्तुओं और सेवाओं की मांग में वृद्धि होती है । मुद्रा आपूर्ति के प्रमाण में वस्तु और सेवा की आपूर्ति में वृद्धि नहीं होती है, लगभग स्थिर रहती है । मांग अधिक और पूर्ति के कारण वस्तुओं और सेवाओं की कीमत में वृद्धि होती है । मुद्राकीय अर्थतंत्र में वस्तुओं और सेवाओं की अपेक्षा मुद्रा का प्रभाव बढ़ने से मुद्रास्फीति सर्जित होती है । इसलिए मेचलेप कहते हैं कि ‘अधिक मात्रा में मुद्रा कम वस्तुओं को पकड़ने के लिए दौड़े तब मुद्रास्फीति सर्जित होती है ।’



Discussion

No Comment Found