1.

ऐल्युमिनियम के निष्कर्षण में निक्षालन (leaching) का क्या महत्व है?

Answer» ऐल्मुमिनियम के निष्कर्षण में निक्षालन द्वारा बॉक्साइट अयस्क में उपस्थित `SiO_2,Fe_2O_3` आदि की अशुद्धियों को निष्कासित किया जाता है।बॉक्साइट चूर्ण को NaOH विलयन के साथ 473-523 K पर गर्म करते है, तो ऐलुमिना घुलकर सोडियम मेटा एलुमिनेट बनाता है जबकि अशुद्धियाँ शेष रह जाती है। अशुद्धियाँ को छानकर छनित में `CO_2` गैस प्रवाहित करने पर `(AlOH_3)` का अवक्षेप प्राप्त होता है जिसका निस्तापन करने पर शुद्ध ऐलुमिना प्राप्त होता है। ऐलुमिना के वैद्युत अपघटन से ऐल्युमिनियम प्राप्त होता है ।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions