1.

अजन्ता की गुफाओं के शिल्पों का वर्णन कीजिए ।

Answer»

अजन्ता गाँव के पास सह्याद्रि पर्वतमाला का सिलसिला अर्धचन्द्राकार हो गया है। लगभग दो सौ पचास फिट ऊँचा यह भाग हमारे पुरखों को भा गया। उन्होंने पहले उसे खोखला किया और फिर शिल्पियों ने उसमें सुंदर भवन बनाए। उन भवनों में एक-से-बढ़कर एक हॉल, बरामदे और मंदिरों की रचना की। खम्भों पर सुन्दर मूर्तियाँ उभारी गई। बाद में कलावन्तों ने रंग और रेखाओं से उन्हें सजाया। इस प्रकार शिल्पकारों ने अपने अनोखे शिल्प से अजन्ता की गुफाओं में प्राण फूंक दिए हैं।



Discussion

No Comment Found