1.

अमरूद की खेती का वर्णन कीजिए

Answer»

अमरूद 3, 4 वर्ष के बाद से 30 वर्ष तक फल देता है। अमरूद सभी प्रकार की मिट्टयों में उगाया जा सकता है लेकिन दोमट भूमि सर्वोत्तम मानी जाती है। इसके लिए शुष्क जलवायु अच्छी रहती है। इसका पौधा बीज द्वारा तथा वानस्पतिक भागों द्वारा दोनों तरह से तैयार होता है। अच्छी नर्सरी से पौधे लेकर 8 x 8 मीटर की दूरी पर लगाते हैं। पौधा लगाने का उचित समय जुलाई-अगस्त है। इसमें प्रति वर्ष गोबर की खाद व रासायनिक खाद, राख व हड्डी का चूर्ण डालते हैं। इसकी सिंचाई थाला विधि से करते हैं। समय-समय पर निराई करके खरपतवार निकालते हैं। इलाहाबादी-सफेदा, बेदाना, सेबिया, संगम आदि अच्छी किस्में हैं।



Discussion

No Comment Found