| 1. |
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए :1) जिसके पास कोई नाथ न हो 2) जिसको कोई शत्रु न हो 3) जो कुछ न करता हो 4) जिसके समान कोई दूसरा न हो 5) जिसका कोई अंत न हो 6) जिसकी कल्पना न की जा सके 7) रात में चलने वाला 8) जिसे करना आवश्यक है 9) दूसरे देश से मंगाया जाना 10) साथ चलने वाले/वाली 11) जिसकी आँखे मछली जैसी हो 12) जो सेना में काम करता हो 13) जिसके पास विशेष ज्ञान हो 14) जिसके पास बल न हो 15) जो प्रिय बोलनेवाली स्त्री हो 16) आँखों के आगे होनेवाला 17) जो बात कही न जा सके 18) जिसका वर्णन न किया जा सके 19) जो अनुकरण करने योग्य हो 20) जिसका जन्म न हो सके |
|
Answer» 1) जिसके पास कोई नाथ न हो – अनाथ 2) जिसको कोई शत्रु न हो – अजातशत्रु 3) जो कुछ न करता हो – अकर्मण्य 4) जिसके समान कोई दूसरा न हो – अनुपम 5) जिसका कोई अंत न हो – अनंत 6) जिसकी कल्पना न की जा सके – अकल्पनीय 7) रात में चलने वाला – निशाचर 8) जिसे करना आवश्यक है – अनिवार्य 9) दूसरे देश से मंगाया जाना – आयात 10) साथ चलने वाले/वाली – सहयात्री 11) जिसकी आँखे मछली जैसी हो – मीनाक्षी 12) जो सेना में काम करता हो – सैनिक 13) जिसके पास विशेष ज्ञान हो – विशेषज्ञ 14) जिसके पास बल न हो – बलहीन 15) जो प्रिय बोलनेवाली स्त्री हो – प्रियंवदा 16) आँखों के आगे होनेवाला – प्रत्यक्ष 17) जो बात कही न जा सके – अकथनीय 18) जिसका वर्णन न किया जा सके – अवर्णनीय 19) जो अनुकरण करने योग्य हो – अनुकरणीय 20) जिसका जन्म न हो सके – अजन्मा |
|