| 1. |
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए :1) जो ईश्वर पर विश्वास न करता हो 2) दूर की चीजों को देखने वाला 3) जो कम खर्च करता हो 4) जहाँ पहुँचा न जा सके 5) जिसका भाग्य अच्छा न हो 6) अचानक होने वाली घटना 7) जिसकी बहुत अधिक चर्चा हो 8) दर्शनशास्त्र को जानने वाला 9) निरीक्षण करने वाला 10) फल खाकर ही रहने वाला 11) राजा से विद्रोह करने वाला 12) सहन करने की शक्ति वाला 13) साफ़ – साफ़ कहने वाला 14) जो लोगों में प्रिय हो 15) दूसरे के काम में हाथ डालना 16) संकट से ग्रस्त 17) जो सरलता से प्राप्त हो 18) जो क्षमा के योग्य न हो |
|
Answer» 1) जो ईश्वर पर विश्वास न करता हो – नास्तिक 2) दूर की चीजों को देखने वाला – दूरदर्शी 3) जो कम खर्च करता हो – मितव्ययी 4) जहाँ पहुँचा न जा सके – अगम्य 5) जिसका भाग्य अच्छा न हो – दुर्भाग्यशाली 6) अचानक होने वाली घटना – अकस्मात 7) जिसकी बहुत अधिक चर्चा हो – बहुचर्चित 8) दर्शनशास्त्र को जानने वाला – दार्शनिक 9) निरीक्षण करने वाला – निरीक्षक 10) फल खाकर ही रहने वाला – फलाहारी 11) राजा से विद्रोह करने वाला – राजद्रोही 12) सहन करने की शक्ति वाला – सहनशील 13) साफ़ – साफ़ कहने वाला – स्पष्टवक्ता 14) जो लोगों में प्रिय हो – लोकप्रिय 15) दूसरे के काम में हाथ डालना – हस्तक्षेप 16) संकट से ग्रस्त – संकटग्रस्त 17) जो सरलता से प्राप्त हो – सुलभ 18) जो क्षमा के योग्य न हो – अक्षम्य |
|