| 1. |
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए :1) जो कानून के विरुद्ध हो 2) चारों वेदों को जानने वाला 3) जो जाना पहचाना हो 4) जो न करने योग्य हो 5) काम से जी चुराने वाला 6) उपजाऊ भूमि 7) जो किसी का पक्ष न ले 8) जिसका कोई अर्थ न हो 9) जिसे पढ़ा जा सके 10) सौतेली माँ11) जिसमें शक्ति न हो 12) कम खाने वाला 13) जिसका मन अन्यत्र हो 14) जो कम बोलता हो 15) माँस खाने वाला 16) आकाश को छूने वाला17) जो कुछ न करता हो 18) जिसके पास कोई ज्ञान न हो 19) जो किसी से डरता न हो। 20) जो कभी न मरता हो |
|
Answer» 1) जो कानून के विरुद्ध हो – गैरकानूनी 2) चारों वेदों को जानने वाला – चतुर्वेदी 3) जो जाना पहचाना हो – परिचित 4) जो न करने योग्य हो – अकरणीय 5) काम से जी चुराने वाला – कामचोर 6) उपजाऊ भूमि – उर्वर 7) जो किसी का पक्ष न ले – तटस्थ 8) जिसका कोई अर्थ न हो – निरर्थक 9) जिसे पढ़ा जा सके – पठनीय 10) सौतेली माँ – विमाता 11) जिसमें शक्ति न हो – अशक्त 12) कम खाने वाला – अल्पभोजी/मिताहारी 13) जिसका मन अन्यत्र हो – अन्यमनस्क 14) जो कम बोलता हो – मितभाषी 15) माँस खाने वाला – मांसाहारी 16) आकाश को छूने वाला – आकाशचुंबी 17) जो कुछ न करता हो – अकर्मण्य 18) जिसके पास कोई ज्ञान न हो – अज्ञानी 19) जो किसी से डरता न हो। – निडर 20) जो कभी न मरता हो – अमर |
|