| 1. |
Anopcharic patr ka format with example on friend in hindi |
|
Answer» पति मार्ग, नई दिल्ली – 110001, भारत29th जनवरी, 2011 प्रिय मित्र, नमस्कार/नमस्ते! ———————– संदेश (MESSAGE) ———————— तुम्हारा मित्र. 48, साउथ रोड, इलाहाबाद दिनांक : 18.09.2015 प्रिय मित्र शुभम्, सप्रेम नमस्ते । मुझे तुम्हारा पत्र कल ही प्राप्त हुआ । पत्र के माध्यम से तुम्हारी निराशा स्पष्ट झलक रही थी । यह बिल्कुल ठीक नहीं है । तुम्हारे पिताजी यदि किसी कारणवश तुम्हें आगे नहीं पढ़ा पा रहे हैं तो उसमें हताश अथवा निराश होने जैसी कोई बात नहीं है । इस अवसर पर तुम्हें स्वावलंबी बनने की आवश्यकता है । प्रत्येक व्यक्ति को कभी न कभी अपने पैरों पर खड़ा होना ही पड़ता है ]मुझे पूर्ण आशा है कि तुम अपना समय खोए बिना अपनी समस्या का हल स्वयं ढूँढ लोगे । स्वावलंबन में ही वास्तविक सुख है और यह तुम्हारे लिए एक अच्छा अवसर है । तुम अभी अस्थाई रूप से पार्ट टाइम नौकरी अथवा ट्यूशन आदि विकल्पों को अपनाकर आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हो । अत: भाग्य अथवा किसी व्यक्ति विशेष को दोषी ठहराने के बजाय स्वयं अपनी सहायता करने का प्रयास करो । यह सत्य है कि ईश्वर भी उन्हीं की सहायता करता है जो अपनी सहायता स्वयं करते हैं । अपने माता-पिता को मेरा सादर प्रणाम कहना । तुम्हारा मित्र अंकित |
|