|
Answer» अन्तर्राष्ट्रीयता की विशेषताएँ या गुण निम्नलिखित हैं- ⦁ जिस प्रकार राष्ट्रीयता देश-प्रेम की भावना है, उसी प्रकार अन्तर्राष्ट्रीयता विश्व-प्रेम की भावना है। अन्तर्राष्ट्रीयता विश्वबन्धुत्व की आध्यात्मिक भावना का रूपान्तर है। ⦁ अन्तर्राष्ट्रीयता एक भावना है जिसके अनुसार व्यक्ति केवल अपने राज्य का ही सदस्य नहीं, वरन् विश्व का नागरिक है। ⦁ अन्तर्राष्ट्रीयता की भावना से मनुष्यों के अन्दर मित्रता और सहानुभूति की भावना जाग्रत होती है। ⦁ इससे विश्व के सभी व्यक्तियों की उन्नति होती है तथा सम्पूर्ण विश्व एक राष्ट्र के रूप में संगठित हो जाता है। ⦁ इस भावना के विकास के कारण जो धन हथियारों और सेना पर देश अपने रक्षार्थ व्यय करते हैं, वह बच जाएगा और संसार की भलाई में लगाया जा सकता है। ⦁ राष्ट्रीयता से उत्पन्न हुए जो गन्दे छल और तुच्छ द्वेष के भाव बने थे, वे अन्तर्राष्ट्रीयता के कारण नष्ट हो जाएँगे। ⦁ समस्त देशों के अन्दर उच्च और निम्न का जो भाव एक-दूसरे के प्रति बनता है, वह नष्ट हो जाएगा। ⦁ अन्तर्राष्ट्रीयता की भावना का पूरा विस्तार हो जाने के पश्चात् संसार में पूर्ण शान्ति स्थापित हो जाएगी तथा युद्ध का भय सदा के लिए जाता रहेगा।
|