1.

अनुशासन सफलता की कुंजी है !!ɪɴ 500 ᴡᴏʀᴅs...​

Answer»

ही सफलता की कुंजी है| अनुशासन पूरे जीवन में बहुत महत्व रखता है| और जीवन के हर कार्यों में इसकी जरुरत होती है| यह सभी के लिये आवश्यक है, जो किसी भी प्रोजेक्ट पर गंभीरता से कार्य करने के लिये जरुरी है|  हमें हर समय इसका पालन करना है| चाहे वो स्कूल, घर, कार्यालय, संस्थान, फैक्टरी, खेल का मैदान, युद्ध का मैदान या दूसरी जगह हों|अर्थात यह खुशहाल और शांतिपूर्णं जीवन जीने की सबसे बड़ी जरुरत है| आज के आधुनिक समय में यह बहुत ही आवश्यक है| क्योंकि इस व्यस्तता भरे समय में यदि हम, अनुशासन भरे दिनचर्या का पालन ना करें तो हमारा जीवन अस्त-व्यस्त हो जायेगा।डिसिप्लिन(DISCIPLINE) शब्द का पर्याय है जो कि “डिसाइपल” शब्द से बना है जिसका अर्थ है शिष्य| शिष्य से आज्ञा का अनुसरण करने की अपेक्षा की जाती है| संस्कृत में ये शास धातु के शब्द से बना हुआ है जिसका अर्थ नियमों का पालन करना है।या दूसरे शब्दों में यू कह सकते है-यह दो शब्दों से मिलकर बना है – अनु और शासन। अनु का अर्थ है पालन और शासन का मतलब नियम। हमारे जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है यह हमें नियमों का पालन करना सिखाता है। ✌✨यह आपका उत्तर है आशा करती हूं की आपको मेरा उत्तर काम आएगा धन्यवाद ✨✌☺



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions