1.

अन्विति संबंधी अशुद्धियाँ बताइए।

Answer»

वाक्य में प्रयुक्त पदों की परस्पर संगति स्थापित करना ही अन्विति है। इसके कई रूप होते हैं।

अन्विति संबंधी कुछ अशुद्धियाँ निम्नलिखित हैं :

1. घोड़ा दौड़ते है। (अशुद्ध)
घोड़ा दौड़ता है। (शुद्ध)

2. तुम, श्याम और मैं घूमने जाऊंगा। (अशुद्ध)
तुम, श्याम और मैं घूमने जाएंगे। (शुद्ध)

3. बालिकाओं ने कहा, वह घूमने जा रही हैं। (अशुद्ध)
बालिकाओं ने कहा, वे घूमने जा रही हैं। (शुद्ध)



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions