1.

अपकिरण किसे कहते हैं? अपकिरण की माप के उद्देश्य बताइए।

Answer»

अपकिरण
अपकिरण शब्द का प्रयोग दो अर्थों में किया जाता है। प्रथम अर्थ में, अपकिरण से तात्पर्य समंक श्रेणी के सीमांत मूल्यों के अंतर या सीमा विस्तार से है। दूसरे अर्थ में-“अपकिरण श्रेणी के माध्य से निकाले गए विभिन्न पदों के विचलनों का माध्य है।”
डॉ. बाउले के अनुसार – “अपकिरण पदों के विचरण या अंतर का माप है।”

अपकिरण की माप के उद्देश्य
अपकिरण की माप के निम्नलिखित उद्देश्य हैं

⦁    श्रेणी के माध्य से विभिन्न पद मूल्यों की औसत दूरी ज्ञात करना;
⦁    श्रेणी की बनावट के बारे में सूचना प्राप्त करना;
⦁    पद मूल्यों का सीमा विस्तार ज्ञात करना;
⦁    तुलनात्मक अध्ययन द्वारा यह जानना कि किसमें विचरण की मात्रा अधिक है;
⦁    यह देखना कि माध्य द्वारा श्रेणी का किस सीमा तक प्रतिनिधित्व होता है।



Discussion

No Comment Found