1.

अपने गली-मोहल्ले की समुचित सफाई के लिए नगर पालिका के अध्यक्ष को पत्र लिखिए।

Answer»

सी-12/38, कुवेंपु मार्ग
रामनगर
दिनांकः 8 मार्च, 2019

सेवा में,
नगरपालिका अध्यक्ष
रामनगर।

विषय : गली-मोहल्ले की समुचित सफाई के लिए पत्र।

महोदय,
सादर निवेदन है कि कुवेंपु मार्ग पर गत कुछ समय से सफाई व्यवस्था समुचित तरीके से नहीं हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। पानी भरा हुआ है। इससे इलाके में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय पार्षद से भी कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। अतः आपसे निवेदन है कि शीघ्रताशीघ्र इस समस्या की तरफ़ ध्यान दें एवं संबंधित सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था के लिए उचित निर्देश दें।

धन्यवाद सहित।

आपका
निरंजन एवं समस्त
मोहल्लावासी
कुवेंपु मार्ग



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions