| 1. |
अपने पिताजी को पत्र लिखकर उन्हें विद्यालय के वार्षिक उत्सव पर आमंत्रित कीजिए। |
|
Answer» छात्रावास परम पूज्य पिताजी आपको विदित हो कि मैं यहाँ सानंद हूँ। मेरे सभी सहपाठी परिश्रमी एवं अध्ययनशील हैं। मुझे सबका सहज स्नेह प्राप्त है। यहाँ अनेक पठन-पाठन संबंधी प्रतियोगिताएँ होती रहती हैं। मैं उनमें उत्साह से भाग लेता हूँ। मुझे आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि 18 मार्च को होनेवाले कॉलेज के वार्षिक उत्सव में मुझे सम्मानित किया जाएगा। मैंने ढेर सारी प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते हैं। मैं चाहता हूँ कि आप हमारे कॉलेज के इस वार्षिक उत्सव में उपस्थित रहकर मेरा हौसला बढ़ाये। मैं आपका ट्रेन टिकिट भेज रहा हूँ। आप सबकी बहुत याद आती है। पूजनीय माता जी को मेरा प्रणाम कहना। आपका स्नेहाकांक्षी सेवा में, |
|