|
Answer» दावणगेरे दिः 5 जुलाई 2019 पूज्य माताजी, सादर प्रणाम। आपका आशीर्वाद-भरा पत्र मिला। आपने जो-जो बातें बताई हैं, वे वास्तव में बहुत अच्छी हैं। मैं उनका बराबर पालन करूँगी। पूज्य पिताजी और भैया के विशेष प्रयत्न से मुझे अच्छे स्कूल में प्रवेश मिला है। यहाँ का वातावरण बहुत अच्छा है। स्कूल में बहुत ही अनुभवी अध्यापक तथा अध्यापिकाएँ हैं। वे हमें सही मार्गदर्शन कर रहे हैं। हमारे साथ में उनका बड़ा ही मधुर व्यवहार है। प्रत्येक विद्यार्थी के बारे में वे विशेष ध्यान रखते हैं। मेरी सहेलियों का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है। कुल मिलाकर मेरा स्कूल एक आदर्श स्कूल है। आपकी लाडली पुत्री, माधुरी दीक्षित सेवा में श्रीमती लीला 51/बी, ब्रॉडवे, कोप्पीकर मार्ग, हुबली (धारवाड़ जि.)
|