1.

अपने स्कूल पर एक अनुच्छेद लिखो जिसमें बताओ कि आप को अपना स्कूल क्यो पसंद है आप स्कूल में क्या बदलाव करना चाहतें हैं क्यो​

Answer»

य भवन एवं परिवार- मेरे विद्यालय का भवन न‍वनिर्मित है अत: भव्य और सर्वसुविधाओं से युक्त है। आगे बगीचा है जिसकी देखभाल हम सभी करते हैं, क्योंकि हमारे पाठ्‍यक्रम में बागवानी भी है। 10 बड़े कमरे, 2 हॉल हैं। एक हॉल में प्रार्थना होती है व दूसरे हॉल में सभाएं एवं अन्य कार्यक्रम होते हैं। पानी पीने की समुचित व्यवस्था है। पीछे बड़ा खेल का मैदान है, जहां खेल व्यायाम होते हैं। हमारा विद्यालय परिवार बहुत बड़ा है। लगभग 400 विद्यार्थी यहां पढ़ते हैं। लगभग 20 अध्यापक/ अध्यापिकाएं और एक प्रधानाध्यापक तथा 2 चपरासी हैं। प्रधानाध्यापक शाला कार्य संचालन करते हैं। सभी गुरुजन विद्वान, परिश्रमी एवं छात्रों को हर समय मार्गदर्शन देते हैं। अगले पेज पर पढ़ें : कैसा है हमारे विद्यालय का अनुशासनअनुशासन- हमारे प्रधानाध्यापकजी का अनुशासन बड़ा कठोर है। शाला के नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। वे स्वयं शाला में समय पूर्व आते हैं और विसर्जन के पश्चात घर जाते हैं। सभी गुरुजन लगनपूर्वक अध्यापन करवाते हैं इसलिए नगर के विद्यालयों में हमारे विद्यालय का परीक्षाफल सर्वश्रेष्ठ रहता है। बच्चे शाला से पलायन नहीं करते, क्योंकि प्रत्येक छात्र की कठिनाई को समझ उसे दूर करने का प्रयत्न किया जाता है। अगले पेज पर पढ़ें : विद्यालय और अन्य गतिविधियांअन्य गतिविधियां- हमारे विद्यालय में अध्ययन के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम भी होते हैं। हर शनिवार को बालसभा होती है। गांधी जयंती, तुलसी जयंती, हिन्दी दिवस, बाल दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि मनाए जाते हैं। बाल फिल्म एवं प्रकृति निरीक्षण हेतु ले जाया जाता है। खेलकूद, साहित्यिक प्रतियोगिताएं होती हैं। विजेताओं को शाला के वार्षिक उत्सव में पुरस्कार दिए जाते हैं। पास के गांव में ले जाकर श्रमदान करवाया जाता है। अंत में पढ़ें उपसंहार, अगले पेज परउपसंहार- इस प्रकार मेरी शाला में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयत्न किए जाते हैं। छात्र पुस्तकालय में अच्‍छी-अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करते हैं और लाभ लेते हैं। मेरा विद्यालय नगर में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय है। मुझे उस पर गर्व है ।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions