| 1. |
अपनी पाठशाला के वार्षिकोत्सव का वर्णन करते हुए अपने मित्र के नाम पर पत्र लिखो। |
|
Answer» मानेपल्ली, प्रिय मित्र रामु, मैं यहाँ कुशल हूँ! समझता हूँ तुम वहाँ कुशल रहे हो। तुम्हारे यहाँ से पत्र पाकर कई दिन हो गये हैं। इस पत्र के मिलते ही जवाब लिखना। हमारी पाठशाला में दि. x x x x और दि. x x x x को वार्षिकोत्सव मनाया गया है। उसके बारे में पत्र में लिख रहा हूँ। वार्षिकोत्सव के पहले दिन शाम को सार्वजनिक सभा हुई। उसमें हमारे नगर के नगर पालिका के मेयर और अन्य गण्यमान्य लोग पधारे हैं। हमारे प्रधानाध्यापक जी ने उनका स्वागत और सम्मान किया । मेयर ने अपने भाषण में छात्रों को अच्छी तरह पढ़कर, सुनागरिक बनने का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक जी ने छात्रों को पुरस्कार दिलवा दिये। सभा के विसर्जित होने के बाद छात्रों ने नाटक नाटिकाओं का प्रदर्शन दिया। गीत और संगीत का आयोजन हुआ। रात दस बजे सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। दूसरे दिन शाम को शारीरिक विन्यासों का प्रदर्शन हुआ। स्थानीय MLA यम यल ए महोदय जी ने अध्यक्ष का आसन ग्रहण किया। वन्देमातरम गीत से सभा का आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि महोदय ने छात्रों से अनुशासन का पालन करने का, उसके ज़रिए जीवन में उन्नति पाने का संदेश दिया। रात नौ बजे सभा की समाप्ति हुयी। तुम भी अपनी पाठशाला में मनाये गये वार्षिकोत्सव का वर्णन करते हुए पत्र ज़रूर लिखो। तुम्हारे माता – पिता से मेरे प्रणाम कहना। तुम्हारा प्यारा दोस्त, पता : |
|