1.

अपनी पाठशाला में मनाये गये ‘वनम् – मनम्’ कार्यक्रम का वर्णन करते हुए मित्र के नाम पत्र लिखिए।

Answer»

गुंटूर,
दि. x x x x

प्रिय मित्र,

मैं यहाँ कुशल हूँ। आशा करता हूँ कि तुम भी वहाँ कुशल हो। मैं इस पत्र में हमारी पाठशाला में मनाये गये ‘वनम् – मनम्’ कार्यक्रम के बारे में लिख रहा हूँ।

‘वनम् – मनम्’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। इसे आंध्रप्रदेश राज्य सरकार में जुलाई 1, 2017 को आरंभ किया । यह एक करोड पौधे लगाने का बृहद कार्यक्रम है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पानी का सदुपयोग इसका उद्देश्य है।

हम लोग भी अपनी पाठशाला के फाटक के दोनों ओर, खेल मैदान के चारों ओर पेय जल स्थान आदि पर पौधों को लगाया। वर्षा का पानी पूर्ण रूप से उपयोगी बनें और व्यर्थ न हों।

इस कार्यक्रम में हमारे स्थानीय विधायक भी शामिल हुए थे। उन्होंने पानी का सदुपयोग और पेड लगाने की आवश्यकता का संदेश दिया।

तुम भी अपनी पाठशाला में मनाये गये ‘वनम् – मनम्’ कार्यक्रम का वर्णन करते हुए पत्र लिखो। तुम्हारे माता – पिता को मेरे नमस्कार।

तुम्हारा मित्र
x x x x

पता :
वी. श्रीरमण
दसवीं कक्षा,
जड.पी. हाईस्कूल,
नुन्ना, विजयवाडा।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions