| 1. |
असम में चाय की खेती की शुरूआत कब हुई? |
|
Answer» असम में चाय की खेती की शुरुआत अंग्रेजी शासनकाल में हुई। ऐसा माना जाता है कि 1823-24 ई० में, असम में तत्कालीन राजधानी रंगपुर के समीप पहाड़ियों पर चीन से लाए हुए पौधों एवं बीजों से इसकी खेती प्रारंभ हुई। असम की सिंगफो जनजाति के प्रयासों से असम में चाय के उत्पादन से भारत के अन्य प्रान्तों में रहने वाले लोगों को भी इसकी जानकारी प्राप्त हुई। तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बैंटिंक के प्रयासों से 1834 ई० में चाय की खेती को व्यापारिक रूप देने हेतु एक समिति का गठन किया गया। ईस्ट इंडिया कंपनी के असम स्थित प्रतिनिधि सी०ए० बूस को चाय बागानों का अधीक्षक नियुक्त किया गया। तभी से असम के विभिन्न क्षेत्रों में चाय की खेती प्रारम्भ हुई तथा आज असम की चाय पूरे विश्व के बाजारों में उपलब्ध है। 19वीं शताब्दी के अंत तक दक्षिण में नीलगिरि पहाड़ियों पर भी चाय की खेती प्रारंभ हो चुकी थी। यद्यपि भारत में चाय की खेती अनेक राज्यों में होने लगी है, तथापि आज भी दार्जिलिंग की चाय विश्व में सबसे अच्छी चाय मानी जाती है। |
|