1.

बादल कैसे बनते हैं? बादलों का वर्गीकरण कीजिए।

Answer»

बादल पानी की छोटी बूंदों या बर्फ के छोटे कणों की संहति है। बादलों की उत्पत्ति पर्याप्त ऊँचाई पर स्वतन्त्र हवा में जलवाष्प के संघनन के कारण होती है। बादलों को ऊँचाई, विस्तार, घनत्व तथा पारदर्शिता या अपारदर्शिता के आधार पर निम्नलिखित चार प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है

1. पेक्षाभ मेघ, 

2. कपासी मेघ, 

3. स्तरी मेघ, 

4. वर्षा मेघ।



Discussion

No Comment Found