|
Answer» बाग लगाते समय निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान देना आवश्यक है। - स्थान का चयन (भूमि की । किस्म)- बाग लगाने के लिए दोमट मिट्टी सर्वोत्तम मानी जाती है।
- सिंचाई की सुविधा- पौधों के सुचारु रूप से वृद्धि के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
- जल निकास की व्यवस्था- वर्षा ऋतु में पानी न रुके, इसके लिए जल निकास की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
- जलवायु- जलवायु के अनुसार ही फल-वृक्षों का चयन करना चाहिए।
- यातायात की सुविथा- यातायात की सुविधा होनी चाहिए, जिससे फलों को बाजार तक आसानी से पहुँचा जा सके।
- बाजार की निकटता- बाजार, बाग से निकट होना चाहिए, जिससे बाग से प्राप्त फलों को आसानी से बेचा जा सके।
- कुशल श्रमिक की उपलब्धता- कुशल अनुभवी मजदूर उपलब्ध होने से खेती में कृषि कार्य से लेकर फल तोड़ाई तक किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होती है।
|