1.

बाग में पौधे किन-किन विधियों से लगाए जाते हैं? उनमें से किसी एक का वर्णन कीजिए।

Answer»

बाग लगाने की विधियाँ निम्नलिखित हैं-

  1. वर्गाकार विधि  : यह अच्छी और सरल विधि है। इसमें दो पंक्तियों के चार पौधे वर्ग बनाते हैं।
  2. आयताकार विधि : पंक्ति से पंक्ति की दूरी पौधों की आपसी दूरी से अधिक होती है।
  3. त्रिकोण विधि : वर्गाकार विधि जैसी ही है। अन्तर यह है कि दूसरी पंक्ति में पौधों को पहली के पौधों के सामने न रखकर उनके बीच त्रिकोण रूप में लगाते हैं।
  4. पंचभुजाकार विधि: इस विधि में चार पौधों के मध्य एक पौधा लगाया जाता है जो अस्थायी होता है। इसे बाद में काट दिया जाता है। इसे पूरक विधि भी कहते हैं।
  5. षट्कोण विधि: इसमें वर्गाकार से 15% पौधे अधिक लगाए जाते हैं। यह विधि शहर के पास की भूमि के लिए अधिक उपयुक्त होती है। इस विधि को समद्विबाहु त्रिभुज विधि भी कहते हैं।


Discussion

No Comment Found