1.

बाल मज़दूरी दूर करने के लिए अपनी ओर से कुछ सुझाव दीजिए।

Answer»

बाल मजदूरी कराना एक अपराध है। इसे रोकने के लिए कानून को और कड़ा बनाना पड़ेगा। किंतु बालक अपनी घर की परेशानी के कारण मज़दूरी करने जाते हैं। यदि हम भारत से गरीबी को मिटा दें तो बाल मजदूरी अपने आप समाप्त हो जाएगी। बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रहने-खाने की व्यवस्था मुफ्त होनी चाहिए। जो बच्चे ऐसे आवासीय पाठशालाओं में पढ़ते हैं उनके माता-पिता को भी प्रोत्साहन स्वरूप धन या आवश्यक सामग्री मिलनी चाहिए। बाल मज़दूरी रोकने के लिए पोस्टर आदि लगाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए।



Discussion

No Comment Found