1.

बालगोबिन भगत की दिनचर्या लोगों के अचरज का कारण क्यों थी ?​

Answer»

बालगोबिन भगत की दिनचर्या लोगों के अचरज का कारण क्यों थी? बालगोबिन भगत की दिनचर्या लोगों के आश्चर्य का कारण इसलिए थी कि वे अपने नियमों का दृढ़ता से पालन करते थे। वे सुबह मुँह अँधेरे उठते, गाँव से दो मील दूर नदी पर स्नान के लिए जाते थे। वापसी में पोखर के ऊँचे स्थान पर खंजड़ी बजाते हुए गीत गाते थे।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions