1.

बापू के कमरे में लेखक को क्या-क्या दिखाई देता है ?

Answer»

बापू के कमरे में लेखक उन बहुत-सी चीजों को देखता है जिनका उपयोग बापू करते थे। लेखक खजूर की चटाई पर एक गद्दा डालकर और उसे खादी से ढककर बनाए गए बापू के बिस्तरे को देखता है। बिस्तरे पर बापू का तकिया और तुलसी की माला है। उनका प्रिय चरखा भी वहीं रखा हुआ है। बापू की घड़ी और खडाऊ भी रखे हुए हैं। कमरे की खुली अलमारी पर उनके तीनों बंदर उनकी याद दिला रहे हैं। बापू का कलमदान, रद्दी कागज डालने के लिए रखा टोकरा, पीतल का थूकदान, एक स्टैंड पर रखी पेंसिल और कताई के सामान भी कुटिया में रखे हुए हैं। बिस्तरे के पास तीन खानों का शैल्फ भी रखा हुआ है। इन सारे स्मृतिचिहनों को देखकर लेखक कुटिया को बापूमय पा रहा है।



Discussion

No Comment Found