1.

बच्चनजी को मरने से जीना क्यों कठिन लगा?

Answer»

क्षय (तपेदिक) की बीमारी ने बच्चनजी को गहरी चिंता में डाल दिया था। डॉक्टर ने उन्हें दवाओं के सेवन के साथ चिंता-मुक्त होकर आराम करने की सलाह दी थी। परंतु आराम करने से घर का खर्च कैसे चलता? महंगी दवाएं कहाँ से आती? सिर पर चढ़े कर्ज की अदायगी कैसे होती? छोटे भाई की अपर्याप्त आमदनी से निर्वाह होनेवाला नहीं था। इन सारी चिंताओं के कारण बच्चनजी को मरने की अपेक्षा जीना कठिन लगा।



Discussion

No Comment Found