1.

भारत के प्रधानमंत्री की तीन शक्तियों का उल्लेख कीजिए।

Answer»

प्रधानमंत्री की तीन प्रमुख शक्तियाँ इस प्रकार हैं-

⦁    प्रधानमंत्री अपनी मंत्रिपरिषद् का निर्माण करता है। मंत्रिपरिषद् के सभी सदस्य प्रधानमंत्री की सिफारिश के अनुसार ही राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति किए जाते हैं।

⦁    प्रधानमंत्री मंत्रियों के बीच विभागों का विभाजन करता है।

⦁    प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकें बुलाता है तथा उनकी अध्यक्षता करता है।



Discussion

No Comment Found