1.

भारत में ग्रामीण समाज से शहरी समाज में परिवर्तन होने की प्रक्रिया को समझाइए।

Answer»

भारत में ग्रामीण समाज से शहरी समाज में परिवर्तन होने की गति ब्रिटेन जैसे देश की तुलना में धीमी रही है। इसका प्रमुख कारण औद्योगीकरण का उस तीव्र गति से विकास न होना है जिस गति से ब्रिटेन एवं अन्य पश्चिमी देशों में हुआ है। साथ ही, कृषिप्रधान समाज होने के नाते व्यक्ति अपने व्यवसाय एवं परिवारवाद की भावना से इस प्रकार से बँधा हुआ था कि वह अवसर मिलने पर भी औद्योगिक क्षेत्रों में जाने से हिचकिचाता था। अब भी बहुत-से ग्रामवासी शहरों एवं औद्योगिक केंद्रों में नौकरी के बाद पुन: अपने गाँव लौट जाते हैं। अंग्रेजी शासनकाल के दौरान शहरी केंद्रों में तो वृद्धि हुई परंतु ब्रिटिश निर्मित वस्तुओं के प्रयोग के साथ अधिकांश लोग कृषि क्षेत्र की तरफ भी उन्मुख हुए क्योंकि उच्च तकनीकी से कृषि उत्पादन में वृद्धि की भी संभावना थी।



Discussion

No Comment Found