1.

भारत में वेद कितने है ? और कौन-कौन से समझाइए ।

Answer»

वेद का अर्थ ज्ञान होता है । 

वेद चार है :

(1) ऋग्वेद

(2) सामवेद

(3) यजुर्वेद

(4) अथर्ववेद ।

(1) ऋग्वेद: भारतीय साहित्य की प्राचीनतम पुस्तक ऋग्वेद है । इसमें 1028 ऋचाओं का संग्रह है । ऋग्वेद 10 भागों में बँटा हुआ अद्भुत ग्रंथ है । इन ऋचाओं में अधिकांश देवों की स्तुतियाँ है । ये स्तुतियाँ यज्ञ प्रसंगों में की जाती है । इसमें उषा को संबोधन करती अनेक स्तुतियाँ खूब ही मनमोहक है । यह ग्रंथ सप्तसिंधु प्रदेश में बसे आर्यों की राजकीय, सामाजिक तथा आर्थिक विषयों का वर्णन करती है ।

(2) सामवेद: ऋग्वेद की ऋचाओं का गान करने के लिए सामवेद की रचना की गयी है । यह श्लोकों को राग और लय के साथ गाने का तरीका बताता है, इसलिए इसे संगीत की गंगोत्री कहते हैं ।

(3) यजुर्वेद: यजुर्वेद को यज्ञों का वेद कहते हैं । यह वेद गद्य और पद्य स्वरूप में लिखा गया है । यज्ञ के समय बोले जानेवाले . मंत्रो, क्रियाओं और विधि-विधानों का वर्णन इसमें किया गया है ।

(4) अथर्ववेद: इसमें अनेक प्रकार के कर्मकांडों और संस्कारों का वर्णन किया गया है ।



Discussion

No Comment Found