1.

भारत में वर्तमान में वृद्धि हो रही है अथवा विकास हो रहा है अथवा दोनों हो रहे हैं । कारण सहित उत्तर दीजिए ।

Answer»

आर्थिक विकास से सम्बन्धित भारत के सम्बन्ध में निम्नलिखित निष्कर्ष हैं :

(1) भारत में वर्तमान में वृद्धि हो रही है : किसी भी देश की वृद्धि अर्थात् उस देश के उत्पादन के कुल साधनों में वृद्धि । उस देश की राष्ट्रीय आय प्रतिव्यक्ति आय भी वृद्धि बढ़ रही हो तो ऐसा कह सकते हैं कि उस देश की वृद्धि हो रही है । भारत की राष्ट्रीय आय और प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि में हुयी है । जैसे भारत की प्रतिव्यक्ति आय 5497 डॉलर है । इसके साथ ही भारत की राष्ट्रीय आय की वृद्धिदर वर्ष 2014 में 7.3 प्रतिशत है । जो नोर्वे 2.2 प्रतिशत अमेरिका 2.4 प्रतिशत, श्रीलंका 4.5 प्रतिशत से अधिक है । जो भारत की वृद्धिदर का निर्देशक है ।

(2) भारत में विकास हो रहा है : भारत में वर्तमान समय में वृद्धि हो रही है । इसके साथ-साथ साक्षरता में वृद्धि हो रही है । स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है । जीवनस्तर में सुधार हो रहा है । इन सबके लिए विकास जवाबदार है । विकास के लिए राष्ट्रीय आय की वृद्धिदर के साथ-साथ प्रतिव्यक्ति आय की वृद्धि दर भी बढ़े यह जरूरी है । भारत की प्रतिव्यक्ति आय की वृद्धिदर 6.7 प्रतिशत जो नोर्वे 1.1 प्रतिशत, अमेरिका 1.6 प्रतिशत, श्रीलंका 3.5 प्रतिशत से अधिक है । जो भारत में विकास तीव्रता से हो रहा है । इसका निर्देश दे रहा है ।

(3) आर्थिक वृद्धि और आर्थिक विकास दोनों हो रहे हैं : आर्थिक वृद्धि और आर्थिक विकास दोनों एक-दूसरे के विरोधी नहीं परंतु . पूरक है । एक कारण है तो दूसरा परिणाम । इसलिए भारत में राष्ट्रीय आय की वृद्धिदर वृद्धि को दर्शाती है । तो प्रतिव्यक्ति आय की वृद्धिदर विकास को । इसलिए हम कह सकते हैं । कि भारत में आर्थिक वृद्धि, आर्थिक विकास दोनों ही हो रहे हैं ।



Discussion

No Comment Found