1.

भारतीय संघ में जूनागढ़ को शामिल करने की घटना पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer»

जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय-जूनागढ़, गुजरात के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक राज्य था। जूनागढ़ की लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्या हिन्दू थी। जूनागढ़ के नवाब महावत खान ने पाकिस्तान के साथ शामिल होने का निर्णय किया। लेकिन भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर जूनागढ़ भारत में ही शामिल हो सकता था। जूनागढ़ के शासक के न मानने पर सरदार पटेल ने जूनागढ़ के शासक के विरुद्ध बल प्रयोग का आदेश दिया। जूनागढ़ में भारतीय सैनिकों का सामना करने की क्षमता नहीं थी अन्तत: दिसम्बर 1947 में करवाए गए जनमत संग्रह में जूनागढ़ के लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने भारत में शामिल होने की बात कही।



Discussion

No Comment Found