1.

‘भारतमाता की जय!’ का नारा हमें किसकी सेवा करने की प्रेरणा देता हैं ?

Answer»

‘भारतमाता’ का अर्थ वे सभी लोग हैं, जो इस विशाल देश में रहते हैं। इनमें वे करोड़ों किसान हैं जिनके जीवन में एक जैसी समस्याएं हैं। गांवों में रहनेवाले इन लोगों का जीवन तरह-तरह की मुश्किलों और आफतों से भरा हुआ है। वे गरीबी के बोझ से दबे जा रहे हैं। ‘भारतमाता की जय’ का नारा हमें इन देशवासियों की सेवा करने की प्रेरणा देता है।



Discussion

No Comment Found