1.

भाववाचक संज्ञा का निर्माण कैसे होता है?

Answer»

भाववाचक संज्ञा का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया तथा अव्यय शब्दों में ता, ई, पन, आई, त्व, इया, आहट आदि प्रत्यय लगाने से होता है; जैसे-

  1. जातिवाचक संज्ञा शब्द ‘मित्र’ में ‘ता’ प्रत्यय लगाने से ‘मित्रता’ भाववाचक संज्ञा बनती है।
  2. सर्वनाम शब्द ‘अपना’ में ‘पन’ प्रत्यय लगाने से ‘अपनापन’ भाववाचक संज्ञा बनती है।
  3. विशेषण शब्द ‘भला’ में ‘आई’ प्रत्यय लगाने से ‘भलाई’ भाववाचक संज्ञा बनती है।
  4. क्रिया शब्द ‘गिरना’ में ‘आवट’ प्रत्यय लगाने से ‘गिरावट’ भाववाचक संज्ञा बनती है।
  5. अव्यय शब्द ‘निकट’ में ‘ता’ प्रत्यय लगाने से ‘निकटता’ भाववाचक संज्ञा बनती है।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions