|
Answer» भारत के उत्तरप्रदेश में स्थित एक शहर है जो अपने साथ बहुत सी ऐतिहासिक संपदा लिए हुए है और इसे 1569 में अकबर के द्वारा बसाया गया था। ये 1571 to 1585 के काल तक मुग़ल सम्राज्य की राजधानी रही है।
अकबर के बारे में कहा जाता है कि वो कलाप्रेमी था। एक सफल राजा भी जिसके प्रमाण उसके द्वारा बनाई गयी इमारतों से मिलते है। तो चलिए जानते है अकबर द्वारा बनाया गया बुलन्द दरवाजे के बारे जो हमारी जानकारी को बढ़ाएंगे।
बुलन्द दरवाजा
बुलन्द दरवाजा फतेहपुर सिकरी में है, जो आगरा से 43 किलोमीटर दूर है। फतेहपुर सिकरी महल का यह मुख्य प्रवेश द्वार भी है। दुनिया का सबसे ऊँचा और सबसे विशाल दरवाजा माने जाने वाले बुलंद दरवाजे का निर्माण मुग़ल सम्राट अकबर ने 1576 में गुजरात साम्राज्य पर मिली अपनी जीत की ख़ुशी में बनवाया था। मुग़ल काल की सबसे रोचक और आकर्षक कलाओ में से एक बुलंद दरवाजा है।
|