1.

भक्तिकाल की निर्गुण शाखा की विशेषताएँ लिखिए।

Answer»

निर्गुण शाखा की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं

  • इसमें ब्रह्म (ईश्वर) के निराकार स्वरूप की उपासना की विधि अपनायी गयी।
  • निर्गुण शाखा के सन्त कवियों ने साधना के सहज मार्ग को अपनाया।
  • इस शाखा के सन्त कवियों ने जाति-पाँति, तीर्थ-व्रत आदि बाह्याडम्बरों का विरोध किया।
  • इस काल की रचनाएँ पंचमेल सधुक्कड़ी भाषा में लिखी गयीं।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions